योग महोत्सव के अध्यक्ष बनाए गए डॉ. छगनलाल सोनवानी


रायपुर। सर्व समिति रायपुर द्वारा आयोजित होने वाले पंच दिवसीय योग महोत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. छगनलाल सोनवानी को महोत्सव का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए योग महोत्सव के सोशल मीडिया प्रभारी आशीष तांडी ने बताया कि डॉ. सोनवानी लंबे समय से योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं


 उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सर्व समिति द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सोनवानी के नेतृत्व में आयोजित पंच दिवसीय योग महोत्सव जन-जागरूकता, स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। महोत्सव के माध्यम से लोगों को योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

सर्व समिति रायपुर ने जिले एवं प्रदेश के सभी नागरिकों, योग साधकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से योग महोत्सव में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।



VIEW MORE

Category News