तेलंगाना विधानसभा में अचानक गिरे IAS के PS राजू, मंत्री वकिटी श्रीहरि ने CPR देकर बचाई जान


हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा में मंगलवार को अचानक एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिससे कि कुछ समय के लिए वहाँ सभी लोग हतप्रभ हो गए. मामला यह है कि एक सीनियर IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. तेलंगाना के मंत्री वकिटी श्रीहरि ने बिना एक पल गंवाये एक पीएस को सीपीआर देकर जान बचाई, हालांकि, अस्पताल में उन्हें कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया गया. मंत्री वकिटी श्रीहरि का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

मंत्री वकिटी श्रीहरि नो बिना देर किए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया. उसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और पीएस को तुरंत एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया.IAS नवीन मित्तल सिंचाई विभाग में प्रधान सचिव हैं. वहीं राजू उनके पर्सनल सेक्रेटरी थे, जो अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण गिर पड़े थे. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. मंत्री वकिटि श्रीहरि ने विधानसभा परिसर में इंसानियत दिखाई और IAS नवीन मित्तल के PS राजू की तुरंत मदद की.

VIEW MORE

Category News